चंबा के तिस्सा में भीषण बस हादसा, 7 लोगों की मौत; 11 घायल

8/8/2026
चंबा
खबर अभी अभी

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के तिस्सा क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बैरागढ़ से चंबा की ओर जा रही एक निजी बस चलूंज मोड़ के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी। हादसे में अब तक 7 लोगों की मौत और 11 लोगों के घायल होने की सूचना है।

हादसा सुबह करीब 7:15 बजे हुआ। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस और प्रशासन की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंचीं तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

Share the news