
8/8/2026
शिमला
खबर अभी अभी
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने प्रदेश की जिला न्यायपालिका के तहत विभिन्न श्रेणियों में 388 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती प्रक्रिया नियमित, अनुबंध और दैनिक वेतन भोगी आधार पर की जाएगी। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 10 अगस्त 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2026 रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है।
क्लर्क के 141 पद
भर्ती में क्लर्क के कुल 141 पद शामिल हैं। इनमें 84 पद नियमित आधार पर और 57 पद अनुबंध आधार पर हैं। इसके अलावा विभिन्न अन्य श्रेणियों में भी पद भरे जाएंगे।
स्टेनोग्राफर समेत कई पद
भर्ती अभियान में स्टेनोग्राफर के 79 पद सहित जिला न्यायपालिका के विभिन्न पद शामिल हैं। अभ्यर्थियों को अलग-अलग पदों के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश जिला न्यायपालिका स्टाफ रूल्स, 2022 के तहत आयोजित की जाएगी।
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
कोर्ट मैनेजर पद को छोड़कर अन्य पदों के लिए सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी।
सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये, जबकि हिमाचल प्रदेश के आरक्षित वर्गों—SC, ST, OBC, EWS और PH—के लिए 300 रुपये निर्धारित किया गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।
10 सितंबर तक करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, शुल्क और अन्य शर्तों की आधिकारिक अधिसूचना में जांच कर लेना चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 10 अगस्त 2026
अंतिम तिथि: 10 सितंबर 2026, रात 11:59 बजे






