सुक्खू मंत्रिमंडल में विक्रमादित्य बनाए गए मंत्री, अब इंतजार हुआ खत्म

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

09 जनवरी 2023

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंत्रिमंडल में हॉलीलॉज को भी तवज्जो मिली है और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के पुत्र विधायक विक्रमादित्य सिंह भी मंत्री बनाए गए हैं।  एक महीने से वीरभद्र के बेटे को मंत्री बनाने को लेकर चल रही अटकलों पर भी विराम लग गया है।

जिला कांगड़ा से इकलौते मंत्री बने चंद्र कुमार भी वीरभद्र गुट में रहे हैं। कांग्रेस सरकार के सत्ता पर आते ही कभी मंत्री बनने को कांग्रेस विधायक जीतने के बाद हॉलीलॉज पर ही टकटकी लगाए रहते थे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के दिवंगत होने के बाद राजनीतिक समीकरण बदलने से मौजूदा समय में स्थिति थोड़ी बदली है। मंत्री पद की दौड़ में युवा विधायक विक्रमादित्य ने भी बाजी मार ली है।

वर्तमान में हॉलीलॉज से दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी मंडी से सांसद हैं और उनको प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान ही सौंपी गई है। सुक्खू मंत्रिमंडल में विक्रमादित्य मंत्री बनाए गए हैं और अब उनका इंतजार खत्म हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र और शिमला ग्रामीण से दूसरी बार विधायक चुनकर आए विक्रमादित्य सिंह को मंत्री बनाने के लिए दबाव बनाया जाता रहा।

पहले उप मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आखिरी समय में मुकेश अग्निहोत्री बाजी मार गए। शिमला जिला शिमला से मंत्री रोहित ठाकुर और अनिरुद्ध सिंह भी बनाए गए हैं।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

 

Share the news