कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर करेगी तय

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

16 जनवरी 2023

कन्याकुमारी से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 18 जनवरी को सुबह साढ़े छह बजे कांगड़ा जिला के मीलवां से हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी। प्रदेश में 24 किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा की अगुवाई कर रहे पार्टी नेता राहुल गांधी मलौट में एक जनसभा करेंगे। इस दौरान हर जिला की संस्कृति देखने को मिलेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तीन हजार से अधिक किलोमीटर का सफर तय कर 18 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के मीलवां पहुंचेगी।

करीब 24 किलोमीटर की यात्रा के बाद अपराह्न साढ़े चार बजे मलौट में एक जनसभा का आयोजन होगा। यात्रा के लिए प्रदेश से कांग्रेस कार्यकर्ता मलौट पहुंचेंगे। जनसभा के बाद भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में प्रवेश करेगी और रात्रि विश्राम भी वहीं करेगी। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*

Share the news