
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
16 जनवरी 2023

मुख्य संसदीय सचिव एवं रोहड़ू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा का जिला शिमला के खड़ा पत्थर में स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया गया। यहां ग्राम पंचायत शील, भराल, कटला, करछारी ने ब्राक्टा को मुख्य संसदीय सचिव बनने पर शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की।
मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वंचित वर्ग की सेवा का नया अध्याय आरंभ किया है। आश्रमों में रहने वालों को हिमाचल प्रदेश के इतिहास में पहली बार जहां त्यौहार भत्ता मिलना आरंभ हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री ने आश्रमों में रहने वाले निराश्रित महिलाओं, अनाथ एवं दिव्यांग बच्चों को सालाना 10 हजार रुपए क्लॉथ अलाउंस प्रदान करने की भी घोषणा की है।
सीपीएस ने कहा कि राज्य सरकार किसानों व पशुपालकों की आय को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है तथा किसानों से प्रतिदिन 10 लीटर गाय का दूध 80 रुपए प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 100 रुपए प्रति लीटर की दर से खरीदेगी। उन्होंने कहा कि इससे हिमाचल प्रदेश में लोग पशुपालन की ओर आकर्षित होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। ब्राक्टा ने कहा कि वर्तमान सरकार अपने प्रतिज्ञा पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करेगी।





