
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
16 जनवरी 2023

आज जाइका वानिकी परियोजना की समीक्षा बैठक आभासी( वर्चुअल ) माध्यम से अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं मुख्य परियोजना निदेशक नागेश कुमार गुलेरिया की अध्यक्षता में सम्पन हुई। जिसमें परियोजना क्षेत्र में कार्यरत सेवानिवृत हिमाचल वन सेवा अधिकारी, परियोजना प्रबंधक, विषय वस्तु विशेषज्ञ और क्षेत्रीय तकनीकी इकाई समन्वयक शामिल रहे। मुख्य परियोजना निदेशक ने सभी कर्मचारियों से परियोजना क्षेत्र में हो रहे कार्यों की जानकारी ली और परियोजना को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने को निर्देशित किया।
जापान अन्तराष्ट्रीय सहयोग एजेन्सी द्वारा वित पोषित वानिकी परियोजना हिमाचल प्रदेश के 7 जिलों किनौर, कुल्लू, शिमला, बिलासपुर, मन्डी, कांगडा और लाहौल एवम स्पिति में मार्च 2018 से कार्यान्वित है और हिमाचल प्रदेश के वन पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन में सुधार व किसानों व ग्रामीण महिलाओं की आजीविका वृद्धि हेतु निरंतर प्रयासरत है।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





