सोलन शहर में शाम को कन्सयीजने वाली सब्जी की फड़ियां शहर की सुंदरता पर लगा रही ग्रहण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 जनवरी 2023

 

सोलन नगर निगम शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए दीवारों पर पेंटिंग करवा रहा है, लेकिन शाम को सजने वाली सब्जी की फड़ियां शहर की सुंदरता पर ग्रहण लगा रही हैं। यहां पर लाखों रुपये खर्च कर दीवार पर सोलन के ऐतिहासिक स्थानों की झलक उकेरी जा रही है, लेकिन दीवार के आगे शाम को सब्जी की फड़ियां सज जाती हैं। यहीं नहीं दीवार के आगे प्लास्टिक के क्रेट और अन्य सामान रख दिया जाता है, जिससे निगम की ओर से बनवाई जा रही पेंटिंग दिखाई नहीं देती है वहीं निगम भी इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ऐसे में लाखों रुपये की उकेरी जा रही पेंटिंग की सुंदरता खराब हो रही है।

मालरोड की सुंदरता को बढ़ाने के लिए नगर निगम ने खाली दीवारों पर वॉल पेंटिंग करवाने का फैसला लिया है। निगम ने सोलन के दर्शनीय स्थलों समेत ऐतिहासिक चीजों को लोगों को बताने के लिए यह कार्य शुरू करवाया है। कन्या स्कूल की दीवार पर मशरूम, मां शूलिनी मंदिर,जटोली मंदिर, करोल मंदिर समेत अन्य दर्शनीय स्थलों को उकेर रहा है।
इसी के साथ जल ही जीवन के बारे में संदेश की पेंटिंग बनाई गई है। इससे पहले कन्या स्कूल की दीवार पर ऐतिहासिक ठोड़ा नृत्य की कलाकृतियां मालरोड की सुंदरता बढ़ा रहा है, लेकिन अब इसी कलाकृतियों के ठीक नीचे पर्यटकों को रिझाने के लिए वॉलपेंटिंग करवाई जा रही है, लेकिन शाम के समय फड़ियों के लगने के बाद पेंटिंग खराब हो रही है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news