
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*
18 जनवरी 2023
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय की कांगड़ा में स्वीकृति को 14 साल बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक सीयू प्रशासन शैक्षणिक गतिविधियां चलाने के लिए किराये के भवनों की तलाश कर रहा है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय को वर्ष 2009 में स्वीकृति मिली थी, लेकिन अभी तक यह धर्मशाला, देहरा और शाहपुर में अस्थायी तौर पर किराये के भवनों में चल रहा है। अब केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपनी शैक्षणिक गतिविधियां चलाने के लिए धर्मशाला के आसपास एक नए भवन की तलाश शुरू कर दी है।
नए भवन में किन विभागों और स्कूलों को चलाना है इस बारे में बैठक की जाएगी और इसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। मौजूदा समय में केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की कक्षाएं तीन जगह अस्थायी तौर पर धर्मशाला, देहरा व शाहपुर में चलाई जा रही हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों के लिए एक और अस्थायी कैंपस की सुविधा देने पर विचार कर रहा है। यदि परिसर मिल जाता है तो यह चौथा अस्थायी कैंपस होगा।
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*





