
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
18 जनवरी 2023

नालागढ़ नगर परिषद का नया अध्यक्ष भाजपा का बनना तय।
हिमाचल के सोलन जिले की नालागढ़ नगर परिषद को अगले सप्ताह तक नया अध्यक्ष मिल जाएगा। इस संबंध में 17 जनवरी के बाद चुनाव को लेकर बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें नए अध्यक्ष को लेकर चुनाव होगा।
गत 29 दिसंबर को SDM की अध्यक्षता में पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ बहुमत साबित किया गया, जिसके बाद SDM महेंद्र पाल ने मामला आगामी कार्रवाई के लिए उपायुक्त सोलन को भेज दिया था। अब उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहारी ने SDM को अगली प्रक्रिया पूरी करने को लेकर पत्र जारी कर दिया है।
फ़िलहाल SDM नालागढ़ महेंद्र पाल छुट्टियों पर चल रहे हैं, जो 16 दिसंबर को लौटेंगे, जिसके बाद नए अध्यक्ष को लेकर बैठक बुलाई जाएगी।
नगर परिषद नालागढ़ में इस बार भाजपा का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा समर्थित पार्षदों के पास 6 का बहुमत है, जबकि शहर में कुल वार्ड-9 हैं।
उपायुक्त सोलन के समक्ष अध्यक्ष के खिलाफ अक्टूबर माह में पार्षद वंदना बंसल, संजीव भारद्वाज, अलका वर्मा, अमरेन्द्र भिंडर व सहर शर्मा शामिल थे।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





