चंगर क्षेत्र को किया जाएगा इतना विकसित कि कोई इस क्षेत्र को चंगर न कहे : पठानिया

 #खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

23 जनवरी 2023

कांगड़ा चंगर क्षेत्र लपियाणा में शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि चंगर क्षेत्र को इतना विकसित किया जाएगा कि कोई इस क्षेत्र को चंगर न कहे। उन्होंने कहा कि हमारी प्राथमिकता में है कि लंज सीएचसी को 50 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा, जहां पर हर सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र की हर समस्या से वह वाकिफ हैं, जिनका जल्द निवारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर कोई जिसे उनसे कोई काम है, वह उन्हें फोन कर सकता है। पठानिया ने कहा कि जल्द टोल फ्री नंबर जारी किया जाएगा। वहीं अगर कोई अधिकारी भ्रष्टाचार करता है या पैसे मांगता है तो वह उस नंबर पर शिकायत कर सकते हैं।

पठानिया ने कहा कि चंगर क्षेत्र से हरिद्वार और दिल्ली के लिए बसें चलाई जाएंगी। इस मौके पर चंगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह, बीएमओ शाहपुर विक्रम कटोच, एसडीएम कांगड़ा नवीन तंवर, कांग्रेस पार्टी शाहपुर के प्रवक्ता राजीव पटियाल, कांग्रेस जिला महासचिव गुलशन कुमार और कमल कटोच उपस्थित रहे।

 #खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*

Share the news