# विंटर कार्निवाल में पुलिस बैंड ने दर्शकों को खूब नचाया |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 फरवरी 2023

विंटर कार्निवाल की पहली सांस्कृति संध्या हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स के नाम रही। बैंड ने एक के बाद एक मधुर गीतों से पंडाल में बैठे दर्शकों को नाचने पर विवश कर दिया।  इससे पहले हेमराज ने आंखों से देख नहीं पाते, आशा शर्मा ने धरा पोरला धरतू नोई परली झांकी, अम्मा जुले आदि गीत पेश किए।

लोक गायक डाबे राम कुल्लवी ने सेबा रा नीभू सीजन ओ, साजन निकलू बेकार, दुनिया बालू मेरा हंसना गाने गाकर दर्शकों को नचाया। रामेश्वर शर्मा ने जॉन सारी छोरी ठीक ठाक, वाह से कोरोना वाह रे सरकार, रमेश कटोच ने एक अधिया मंगाई जा, रोहडू जाना मेरी अम्मीये गीत पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

इसके बाद कार्तिक शर्मा, दीपिका मुस्कान और कृतिका तनवर ने हिन्दी, देशभक्ति गीत संदेश आते हे, मेरा रंग दे बसंती चोला, जानेमन-जानेमन, चांद मेरा दिल, मिल गया प्यार का साथी, आए मेहरबान पुकारता चला, अपना दिल आवारा गाकर दर्शकों का मन मोह लिया। दीपिका मुस्कान ने मिले हो तुम हम को माही वे तथा कृतिका तंवर ने दिल दिया गल्लां, मैं तेनु समझना की और कार्तिक शर्मा ने हवाएं, कोई मिल गया, ओ शांति ओम गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर विधायक भुवनेश्वर गौड़, एसडीएम डा. सुरेंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
दादा साहब फाल्के अवार्ड में परफार्म करेगा पुलिस बैंड : विजय कुमार

हार्मनी ऑफ पाईन के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने कहा कि हार्मोनी ऑफ पाइन्स पुलिस टीम 20 फरवरी को दिल्ली में दादा साहब फाल्के अवार्ड में परफार्म करेगी। बता दें कि हिमाचल पुलिस बैंड ‘द हारमनी ऑफ पाइन का डंका विदेशों में भी बजा है। इस टीम में एक से बढकऱ एक कलाकार हैं, जिन्होंने हिमाचल का नाम ऊंचा किया है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news