
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
11 फरवरी 2023

हिमाचल के मंडी जिला स्थित द्रंग ब्लॉक-2 शिक्षा विभाग में नियुक्त मल्टी टास्क वर्कर कर्मचारी महासंघ का गठन शनिवार को गैर शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनिल कुमार व महासचिव सुरेंद्र पाल की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान रतन लाल को सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई।
वेतन वृद्धि की उठाई मांग
मनोरमा देवी महासचिव, सोमदेव वरिष्ठ उप प्रधान, आशा कुमारी उप प्रधान, रेलमा देवी मुख्य सलाहकार और रमेश कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। जबकि, पुष्पराज को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इस दौरान मल्टी टास्क वर्कर्स की समस्याओं को लेकर गहनता से विचार-विमर्श किया गया। वहीं, समस्याओं के निराकरण को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार की गई।
संघ ने प्रदेश सरकार से समय पर वेतन अदायगी करने के साथ साथ वेतन वृद्धि करने की मांग उठाई।
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन





