#खेलो इंडिया में छाए हिमाचल के खिलाड़ी # 8 मेडल जीतकर लौटे # खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दी बधाई|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 फरवरी 2023

खेलो इंडिया में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी खुशी जाहिर करते हुए। - Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश के भोपाल में चल रही खेलो इंडिया गेम्स में हिमाचल प्रदेश के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गेम्स में प्रदेश के कुल 63 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें कबड्डी टीम समेत 7 खिलाड़ियों ने मेडल जीते। हिमाचल प्रदेश की कबड्डी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

खेलो इंडिया में पदक जीतने वाली हिमाचल की कबड्‌डी टीम।
खेलो इंडिया में पदक जीतने वाली हिमाचल की कबड्‌डी टीम।

खेल मंत्री ने दी बधाई
खिलाड़ियों द्वारा किए गए प्रदर्शन को खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी सराहा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि गेम्स में पार्टिसिपेट करने वाले सभी खिलाड़ियों ने मेहनत की थी। इसके लिए सभी खिलाड़ी और उनके पैरेंट्स बधाई के पात्र हैं।

खेल विभाग के निदेशक को भेजा भोपाल
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि प्रदेश के खेल विभाग डायरेक्टर को खेल नीति समझने के लिए भोपाल भेजा गया, ताकि हिमाचल में भी बेस्ट खेल नीति लाकर खिलाड़ियों को सुविधाएं दी जा सकें।

खेलो इंडिया गेम्स में पदक जीतने वाले हिमाचल के खिलाड़ी मेडल सेरेमनी के दौरान।

इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल

  • बॉक्सिंग खिलाड़ी अंजना ठाकुर- सिल्वर मेडल, कशिश – सिल्वर मेडल, बादल – सिल्वर मेडल
  • जूडो खिलाड़ी गुंजन ठाकुर- ब्रॉन्ज मेडल
  • वेट लिफ्टर सुवांश ठाकुर- सिल्वर मेडल, गोल्डी- ब्रॉन्ज मेडल
  • रेसलिंग खिलाड़ी प्रेरणा मेहता – 65 किलो वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल
  • खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news