# पांवटा साहिब में देवदार के स्लीपर पकड़े # गाड़ी छोड़ कर भागा चालक|

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

11 फरवरी 2023

पावंटा साहिब में नाके पर पकड़े गए देवदार के स्लीपर। - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की पांवटा पुलिस ने शनिवार सुबह देवदार के 34 स्लीपर पकड़े। पुलिस ने पांवटा-बहराल मार्ग पर नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम गाड़ियों की चैकिंग कर रही थी। DSP रमा कांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।

DSP रमा कांत ठाकुर ने बताया कि पुलिस टीम ने एक पिकअप नंबर UK07CA-3310 को चैकिंग के लिए रोका। चालक ने पूछने पर अपना नाम राज रावत बताया। जब गाड़ी की जांच की गई तो पीछे का हिस्सा नीले रंग की तिरपाल से ढका था। गाडी के चालक को चैकिंग करवाने को कहा तो वह उतरकर हरियाणा की तरफ जंगल में भाग गया।

शक होने पर गाड़ी की तिरपाल को खोल कर देखा गया तो उसमें लकड़ी के स्लीपर भरे थे, जिसकी सूचना थाने में दी गई। इसके बाद वन विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। वन विभाग के BO सचिन शर्मा मौके पर आए, जिन्होंने अपने स्टाफ के साथ पिकअप में लोड स्लीपरों को उतार कर चैक किया। रिपोर्ट के मुताबिक, पिकअप में कुल नग 34 थे, जिसकी कीमत 2,67,400 आंकी गई।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news