
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
11 फ़रवरी 2023
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन “कुनिहार शतरंज महासंघ” के अध्यक्ष श्री योगेश जोशी तथा सचिव एवम् हाटकोट पंचायत के उप-प्रधान श्री रोहित जोशी द्वारा किया गया। इस दौरान शतरंज के राष्ट्र स्तरीय खिलाड़ी श्री कुणाल तंवर भी उपस्थित थे।
इस प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार सहित अन्य विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया जिनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नम्होल, राजकीय प्राथमिक विद्यालय, स्यांवा एवम् एस. वी. एन. कुनिहार के विद्यार्थी शामिल थे। सभी विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार के विद्यार्थियों में से छात्र वर्ग में नवीं कक्षा के छात्र मोहित शर्मा ने प्रथम और पाँचवीं कक्षा के छात्र ओजस ने द्वितीय तथा छात्रा वर्ग में आठवीं कक्षा की छात्रा गरिमा ने प्रथम और सातवीं कक्षा की छात्रा लावण्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर पूरी प्रतियोगिता अपने नाम की। इससे पूरे विद्यालय में खुशी का वातावरण बन गया।
इस प्रतियोगिता के परिणामस्वरूप सर्वश्रेष्ठ दस प्रतियोगियों का चुनाव किया गया। इन प्रतियोगियों को “कुनिहार शतरंज महासंघ” द्वारा अप्रैल महीने में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





