जिले के कई सरकारी राशन डिपुओं में उड़द और मलका की दाले गायब

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 फरवरी 2023

 

महाशिवरात्रि त्योहार शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक जिले के कई सरकारी राशन डिपुओं में पूरा राशन नहीं पहुंच पाया है। सरकार के आदेशानुसार हर माह के पहले सप्ताह में राशन का वितरण करना जरूरी है, लेकिन माह का दूसरा सप्ताह बीतने वाला है, अभी तक डिपुओं में दालें नहीं पहुंचीं। त्योहार में अधिक पकाई जाने वाली उड़द और मलका डिपुओं से गायब हैं। लोगों को मजबूरन बाजार से महंगे दामों में 100 से 150 रुपये प्रति किलों के हिसाब खरीदनी पड़ रही है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महंगाई के इस दौर में गृहणियों को चूल्हा चौका संभालना मुश्किल हो गया है।सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी उपभोक्ताओं को हर माह डिपुओं में तीन दालें दी जाती हैं। जिसमें चने की दाल, उड़द और मलका की दाल शामिल है।

लेकिन अभी तक डिपुओं में मुख्य दालें नहीं मिली हैं। ऐसे में जिन डिपुओं में बीते माह दालों का वितरण नहीं हुआ है। उपभोक्ताओं को एक बार फिर से दालें लेने के लिए डिपुओं में आना पड़ेगा लोग दुकानों से महंगे दामों में दालें खरीदने पर मजबूर हो गए हैं। मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि दालों की सप्लाई मांग देरी से हुई है। जिस यह परेशानी आई है। दो चार दिनों में सभी डिपुओं को दाल की सप्लाई भेज दी जाएगी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news