
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
13 फरवरी 2023
जिला सोलन उपमंडल के स्कूलों में चल रही सर्दियों की छुट्टियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को सभी निजी और सरकारी स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल प्रबंधनों ने सभी तैयारियां भी पूर्ण कर ली हैं। सुबह स्कूल पहुंचते ही जहां स्कूलों में रौनक लौट आएगी, वहीं शहर में भी विद्यार्थियों की आवाजाही बढ़ जाएगी। जानकारी के अनुसार जिला सोलन में विंटर और समर वेकेशन के स्कूल हैं। इसमें विंटर में सोलन उपमंडल के तहत आने वाले स्कूल शामिल । जहां पर सर्दियों की छुट्टियां चल रही थी, जबकि अन्य स्कूल खुले थे। वहीं अब स्कूल खुलते ही, बच्चों की प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। उधर, शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने बताया कि स्कूल खुलने से पहले ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली थी। इसके अलावा स्कूलों में अब शिक्षकों समेत अन्य स्टाफ की हाजिरी भी बॉयोमिट्रिक से लगेगी। जिसमें सुबह और शाम के समय अध्यापकों को ऑनलाइन हाजिरी लगानी होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





