हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के नसोगी में लाखों रुपये के गहने उड़ा ले गए चोर

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

14 फरवरी 2023

 

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में मनाली के नसोगी में चोर लाखों रुपये कीमत के गहने उड़ा ले गए।  शातिरों ने नसोगी गांव के एक घर से आठ तोला सोने और 20 तोला चांदी के गहनों सहित एक लाख रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में नसोगी निवासी तेजी देवी पत्नी राज कुमार ने बताया कि वह बच्चों के लिए ऊनी कपड़ों को बेचने के लिए ढुंगरी में स्टॉल लगाती हैं व पति चाय का स्टॉल चलाता है। जबकि बेटा मनाली में कार्यरत है। परिवार के सभी सदस्य प्रतिदिन सुबह करीब 9:00 से 10:00 बजे बीच अपने-अपने काम के लिए घर से निकल जाते हैं।

लेकिन सोमवार शाम करीब 6:00 बजे जब वह घर लौटी तो कमरे के दरवाजे का कुंडा खुला हुआ था और ताला भी मौजूद नहीं था। अंदर अलमारी खुली हुई थी। देखने पर अलमारी के लॉकर से सोने का एक हार, मंगलसूत्र, दो चेन, चार अंगुठियां गायब मिलीं। वहीं, चांदी की एक जोड़ी पायल व तीन जोड़ी कंगन भी गायब थे। इसके अलावा लॉकर से करीब 1.80 लाख रुपये भी चोरी हो गए। शिकायतकर्ता के अनुसार कुल आठ तोले सोने व 20 तोला चांदी के गहने घर से चोरी हो गए हैं। उधर, पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news