सेब-सब्जियों को काले धब्बों और फ्रूट बोरर के हमले से बचाने वाले कीटनाशकों को केंद्र सरकार करेगी प्रतिबंधित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 मार्च 2023

सेब-सब्जियों को काले धब्बों और फ्रूट बोरर के हमले से बचाने वाले कई कीटनाशकों को केंद्र सरकार प्रतिबंधित करेगी। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इन कीटनाशकों को बनाने और बागवानों को बेचने पर रोक लगा दी है। इसके लिए राज्यों से 30 दिन में आपत्तियां मांगी हैं। निर्धारित अवधि में यदि कोई आपत्ति नहीं आती है तो कृषि मंत्रालय इस पर रोक लगाने की आगामी कार्रवाई शुरू करेगा।जिन आठ कीटनाशकों पर रोक लगाई जा रही है, उनमें मेलाथियान, क्यूनफोस, मोनोक्रोटोफोस, कोबाफ्यूरोन, मैनकोजेब, ऑक्सीफ्लोरफेन, डिमैथोट, क्लोरप्यरिफोस शामिल हैं। इनमें से पांच कीटनाशकों का उपयोग हिमाचल प्रदेश के किसान-बागवान सीजन के दौरान करते हैं। ये कीटनाशक सेब के साथ-साथ टमाटर, आम समेत कई फल और सब्जियों में उपयोग होते हैं।

प्रदेश भर में सीजन के दौरान इन कीटनाशकों की खरीद पर किसान लाखों खर्च करते हैं। इस बारे में सोलन  स्थित नौणी विश्वविद्यालय के प्लांट पैथोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ.  एचआर गौतम का कहना है कि केंद्रीय कृषि मंत्रालय की ओर से प्रकाशित सूची में जो कीटनाशक हैं, उनके विकल्प मौजूद हैं। सेब बागवानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news