
12 अक्टूबर, 2026 | खबर अभी-अभी | कुल्लू

शहीद बालकृष्ण राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुल्लू में 12 और 13 अक्टूबर को जिला स्तरीय छात्र वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। दो दिवसीय आयोजन में जिले के विभिन्न स्कूलों के करीब 350 विद्यार्थी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और अपनी कला को निखारने का अवसर मिलेगा। इसमें जिलेभर से पहुंचे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाने का प्रयास करेंगे।
स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीर सिंह ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। साथ ही, पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।





