
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 अप्रैल 2023
नाहन जनपद सिरमौर में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला आयुष विभाग ने भी कमर कस ली है। विभाग की ओर से जिले में शिविरों और कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को कोरोना के लक्षण और बचाव के साथ-साथ आयुर्वेदिक पद्धति से इसके उपचार के बारे में जानकारी प्रदान कर रहा है।
आयुष विभाग ने इसी कड़ी के तहत उपमंडल राजगढ़ में 14 से 16 अप्रैल तक चलने वाले जिला स्तरीय तीन दिवसीय बैसाखी मेले में प्रदर्शनी लगाई है। इसके माध्यम से कोरोना के दोबारा उभरते खतरे से निपटने के लिए आयुर्वेदिक पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के उपाय, त्रिसूत्र आयुर्वेद, औषधीय पौधों के उपयोग, गेहूं के ज्वार, एक्यूप्रेशर, ऋतुचर्या और योग के बारे में आयुर्वेदिक चिकित्सक, आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारी और योगा गाइड लोगों को जानकारी दे रहे हैं।
जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन सिंह ने बताया कि राजगढ़ में तीन दिवसीय मेले के दौरान आयुष विभाग की ओर प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें लोगों को कोविड से बचाव और दवाइयां लेने बारे जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शनी में उपमंडल आयुष अधिकारी डॉ. मंजू, डॉ. दीपिका, डा. अरविंद, एपीओ राजेंद्र और निशांत सेवाएं दे रहे हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





