कांग्रेस सरकार द्वारा मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, स्थानीय मुद्दों को लेकर निकाला गया जय भारत सत्याग्रह मार्च

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अप्रैल 2023

मंगलवार को सोलन के रेस्ट हाउस से कांग्रेस सरकार द्वारा मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला, अडानी प्रकरण की जेपीसी जांच एवं स्थानीय मुद्दों को लेकर जय भारत सत्याग्रह मार्च निकाला गया। जिसमे स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल भी मौजूद रहे। यह सत्याग्रह मार्च लोक निर्माण विभाग के विश्राम ग्रह से शुरू हुआ । इस दौरान कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने तख्तियां एवं झंडे लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों, विफलताओं व राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आक्रोश प्रकट किया।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए यह सत्य ग्रह मार्च निकाला गया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news