
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
5 जून 2023
विश्व पर्यावरण दिवस हर साल जून के महीने में मनाया जाता है। भारत समेत विश्वभर में 5 जून को पर्यावरण दिवस मनाते हैं। इस मौके पर सभी देश अलग अलग तरीके से पर्यावरण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। इसी उपलक्ष्य पर सोमवार को सोलन के गवर्मेनेट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई।

आपको बता दे की यह रैली एनसीसी, यूको क्लब, एनएसएस द्वारा 3 यूनिट में निकली गई। जिसका उद्देश्य है की लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा सके।
ज्यादा जानकारी देते हुए स्कूल की अध्यापिका ने बताया की आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है जिस उपलक्ष्य पर आज जागरूकता रैली निकाली गई और यह रैली सोलन के बाजार में निकली गई और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा की उनका उद्देश्य है की भारत को प्लास्टिक मुक्त बनाया जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





