
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 जून 2023
बीते दिनों पहले लहसुन के दामों में 10 से ₹12 प्रति किलो के हिसाब की गिरावट देखने को मिली थी लहसुन का बाजार ₹80 प्रति किलो तक पहुंच गया था। परंतु अब पिछले 2 दिनों से लहसुन के दामों में 10 से ₹12 प्रति किलो का उछाल देखने को मिला है जिसके तहत सोलन सब्जी मंडी में लहसुन ₹90 प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है वही मंगलवार को सोलन सब्जी मंडी में डबल मंडी का दिन होता है और इस दिन फ्रांस बीन ₹70 प्रति किलो के हिसाब से देखें कुछ दिनों पहले फ्रांस बीन के दाम भी ₹30 प्रति किलो के आसपास चल रहे थे परंतु अब मौसम साफ होने के बाद फ्रांस के दामों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





