#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*
1 जुलाई 2023
बरसात में हर वर्ष वन विभाग पौधारोपण अभियान चलाता है। ऐसे में बात करें पिछले चार वर्षों की तो इस अवधि में विभाग 7800 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि पर 49 लाख से अधिक पौधे रोपित कर चुका है। वन विभाग सर्कल धर्मशाला के अंतर्गत आते तीन मंडलों धर्मशाला, पालमपुर और नूरपुर में 48 नर्सरी हैं, जिनमें विभाग द्वारा हर वर्ष 17 से 28 लाख पौधे तैयार किए जाते हैं। इन नर्सरी को वन विभाग की रीढ़ की हडडी कहना गलत न होगा, क्योंकि जहां पर्यावरण संरक्षण की बात कही जा रही है, वहीं वन विभाग द्वारा किए जाने वाला पौधारोपण व अन्य गतिविधियां इसमें अहम रोल अदा करती हैं। हालांकि हर वर्ष पौधारोपण अभियान के दौरान सरवाइवल रेट पर सवाल उठते हैं, ऐसे में जो आंकड़े सामने आए हैं, उससे सरवाइवल रेट 75 से 90 फीसदी तक पाया गया है। विभाग की 48 नर्सरी में से कुछ परमानेंट हैं, जबकि कुछ टेम्परेरी हैं। इनमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए जाते हैं, जिन्हें बरसात के दौरान रोपित किया जाता है। वन विभाग द्वारा उपलब्ध करवाए गए उक्त आंकड़े वर्ष 2019-20 से 2022-23 के हैं।किस मंडल के कितने एरिया में कितना पौधारोपण
विभाग के तीनों मंडलों के अंतर्गत वर्ष 2019-20 में 1355.47 हेक्टेयर वन भूमि पर 9 लाख 80 हजार 923 पौधे रोपित किए गए, जिनका सरवाइवल रेट 80 से 92 फीसदी रहा। वर्ष 2020-21 में 2354.66 हेक्टेयर एरिया में 12 लाख 47 हजार 721 पौधे रोपे गए और सरवाइवल रेट 75 से 92 फीसदी रहा। वर्ष 2021-22 में 1899 हेक्टेयर एरिया में रोपे गए 12 लाख 83 हजार 161 पौधों का सरवाइवल रेट 82 से 90 फीसदी, जबकि वर्ष 2022-23 में 2191.67 हेक्टेयर में रोपित 13 लाख 89 हजार 76 पौधों का सरवाइवल 85 से 99 फीसदी रहा।

नूरपुर मंंडल में सबसे अधिक पौधारोपण
पिछले चार वर्षों में वन विभाग द्वारा किए गए पौधारोपण में आधे से अधिक एरिया नूरपुर मंडल का रहा तथा कुल पौधारोपण में भी आधे से कुछ पौधारोपण भी नूरपुर मंडल में किया गया। नूरपुर मंडल में पिछले चार साल में करीब 4149 हेक्टेयर एरिया में 26 लाख 58 हजार 104 पौधे रोपित किए गए, जबकि इस अवधि के दौरान कुल पौधारोपण 49 लाख से अधिक रहा।
फारेस्ट नर्सरी वन विभाग की रीढ़ की हडडी हैं। विभाग के सर्कल के तहत 48 नर्सरी हैं, जिनमें कुछ परमानेंट व कुछ टेम्परेरी हैं। जिनमें हर वर्ष 17 से 28 लाख के करीब पौधो विभिन्न प्रजातियों के तैयार किए जाते हैं। इन पौधों का सरवाइवल रेट भी अच्छा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से विभाग लगातार किए गए पौधारोपण की निगरानी कर रहा है।
#खबर अभी अभी कांगड़ा ब्यूरो*