
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 अगस्त 2023

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी 16 अगस्त को कुल्लू-मनाली के दौरे पर आएंगे। राहुल गांधी यहां टूरिज्म कॉन्क्लेव में शामिल होंगे। इस दौरान वह कुल्लू से मनाली तक आपदा से हुए नुकसान का जायजा भी लेंगे।
यह बात मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने रविवार को कुल्लू में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों कुल्लू मनाली में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान को देखते हुए राहुल गांधी ने यहां आने की इच्छा जताई है।
टूरिज्म कॉन्क्लेव का आयोजन भी होगा जिसमें आपदा से पर्यटन को हुए नुकसान से उभरने पर मंथन होगा। इस कॉन्क्लेव में होटल, होमस्टे, ट्रेवल एजेंसी, रिवर राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग, वोल्वो बस यूनियन, टैक्सी यूनियन सहित तमाम पर्यटन व्यवसाय से जुड़ीं संस्थाओं के प्रतिनिधि भी हिस्सा होंगे। राहुल गांधी पर्यटन कारोबारियों की बात भी सुनेंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





