सोलन के 12 रूट प्रभावित, राजगढ़ के 8 रुट और अर्की के 8 रुट प्रभावित।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 अगस्त 2023

प्रदेश भर में आई आपदा से जगह-जगह पर भूस्खलन हो रहा है कही बादल फट रहा है तो कहीं लोगों के घर जलमग्न हो गए हैं वही जगह-जगह पर हो रहे भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो रहे है जिस कारण से वाहनों की आवाजाही भी नहीं हो पा रही है सोलन क्षेत्र की अगर बात की जाए तो इस समय काफी रुट बंद है प्रदेश भर में लगातार हो रही बारिश से मार्ग अवरुद्ध होते चले जा रहे हैं।

लेकिन प्रशासन द्वारा सड़कों से मलबा हटाने का कार्य लगातार जारी है लेकिन पिछले दो-तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से जगह-जगह पर भूस्खलन हुआ है जिस कारण ज्यादातर मार्ग अवरुद्ध हो रहे हैं चक्की मोड की अगर बात करें तो वह मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोला गया था उसके बाद बड़े वाहनों के लिए भी खोला जाना था लेकिन बारिश के चलते वह मार्ग कई बार अवरुद्ध हो चुका है जिस कारण से लोगों को मार्ग परिवर्तित कर आना पड़ रहा है।

इस विषय पर यातायात प्रबंधक प्रिय रंजन से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि सोलन में इस समय 12 से 13 रूट बंद है वही राजगढ़ के आठ रुट बंद है जबकि 7 रूटों पर आवाजाही हो रही हैं अर्की कि अगर बात करें तो अर्की में 7 रूटों पर आवाजाही हो रही हैं जबकि आठ रूट बंद है इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिमला के लॉन्ग रूट 12 बजे तक दो ही चले हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news