
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 सितंबर 2023
स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने रविवार को सोलन प्रवास के दौरान नौणी में आयोजित किसान मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस दौरान उन्होंने किसान मेंला करवाने वाले आयोजकों से जानकारी हासिल की की किस तरह से इस मेले को यहां पर ग्रामीण आयोजित करते हैं। स्वास्थ्य मंत्री शांडिल ने आयोजको को बधाई दी,वहीं कहा कि मेंले हमारी संस्कृति को संजोए हुए हैं ऐसे में इसे आगे ले जाने की दृष्टि से कार्य करना चाहिए और युवाओं को भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने ग्राम पंचायत नौणी मझगांव में सीएससी भवन का उद्घाटन भी किया और कहा कि अब इस भवन से यहां पर लोगों को काफी फायदा होगा स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो इसके लिए लगातार सरकार कार्य कर रही है।
नौणी में कॉमन सर्विस सेंटर के उद्घाटन को लेकर कहा शांडिल ने कहा कि यहां पर इस केंद्र के बनने से लोगों को काफी राहत मिलेगी,उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इसको लेकर और भी बजट जारी किया जाएगा ताकि यहां पर बेहतर मूलभूत सुविधाएं लोगों को प्राप्त हो सके।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





