मुख्यमंत्री ने गुरमीत सिंह पुरेवाल के निधन पर किया शोक व्यक्त

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

1 फरवरी 2024

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज उद्योगपति गुरमीत सिंह पुरेवाल के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका गत दिवस निधन हो गया। वह 96 वर्ष के थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साठ के दशक में गुरमीत सिंह पुरेवाल ने पूरेवाल घड़ियों के साथ हिमाचल में उद्योग स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने प्रदेश के हजारों युवाओं को अपनी औद्योगिक इकाइयों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news