
खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो
18 मार्च 2024

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कुल्लू की टीम ने बंजार में एक पंचायत सचिव के निर्माणाधीन मकान से सरकारी सीमेंट के 98 बैग बरामद किए हैं। जबकि 27 खाली बैग भी मिले हैं। विजिलेंस ने केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारा।
टीम का नेतृत्व सतर्कता ब्यूरो कुल्लू की टीम ने इंस्पेक्टर कुलवंत और एसआई प्रकाश चंद ने उपमंडल बंजार के एक निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे और जांच में सरकारी सीमेंट पाया गया। एक सरकारी कर्मचारी के घर के निर्माण में सरकारी सीमेंट की इस्तेमाल होने से हडकंप मच गया है। डीएसपी विजिलेंस कुल्लू अजय कुमार ने कहा कि विजिलेंस पंचायत सचिव के प्रति मामले की जांच कर रही है।
खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो





