
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
18 मार्च 2024
हिमाचल प्रदेश में स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए अवैध शराब पर रोक तथा मतदाताओं को लुभाने के लिए मुफ्त उपहार या मुफ्त व कीमती धातु, आभूषणों की पेशकश पर रोकथाम लगाने के लिए राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से व्यापक स्तर पर अभियान आरंभ किया गया है। विभिन्न जिलों में 22 अंतरराज्यीय नाके व 59 मोबाइल टीमों का गठन किया गया है। विभाग की विभिन्न टीमों ने सीमावर्ती क्षेत्रों, चोर रास्तों व प्रदेश के भीतर अवैध शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए तैयारी की गई है।





