
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
18 मार्च 2024
वीरभूमि हिमाचल में लोकसभा चुनाव में नेताओं के साथ अग्निपथ भर्ती योजना की भी परीक्षा होगी। केंद्र की यूपीए और प्रदेश की धूमल सरकार के समय 2002 में उठी हिमाचल रेजिमेंट की मांग अब सत्ता पक्ष के नेताओं के साथ विपक्षी नेताओं के भाषणों से भी गायब हो गई है। पिछले पांच साल में लोकसभा व राज्यसभा में इस मुद्दे को लेकर एक शब्द तक नेताओं की तरफ से नहीं बोला गया है। अब अग्निपथ योजना के चलते ऑल इंडिया ऑल क्लास से क्षेत्र व भाषायी आधार पर रेजिमेंट का गठन भी गौण होता दिख रहा है। इस प्रणाली में एक प्रदेश अथवा एक भाषायी सैनिकों के लिए अलग से रेजिमेंट की फिलहाल कोई प्रावधान और चर्चा नहीं है।





