चुनाव आयोग के आदेशों के बाद अभिषेक जैन से वापस लिए गृह और विजिलेंस विभाग

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

18 मार्च 2024

Home and Vigilance departments withdrawn from IAS officer Abhishek Jain, Secretary gad rakesh kanwar Election

निष्पक्ष लोकसभा चुनाव में समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के गृह सचिवों को हटाने का आदेश दिए हैं। इस आदेशों की अनुपालना में प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी अभिषेक जैन से  गृह और विजिलेंस विभाग वापस ले लिए हैं।

जैन सीएम के सचिव, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम, श्रम एवं रोजगार, वाईएसएस और मुद्रण एवं स्टेशनरी का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसी तरह चुनाव आयोग ने सचिव सामान्य प्रशासन को भी बदलने के आदेश दिए हैं। वर्तमान में सामान्य प्र्रशासन विभाग मुख्यमंत्री के सचिव आईएएस अधिकारी राकेश कंवर के पास है।

खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो

Share the news