
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
19 मार्च 2024
राज्य निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ा पालन करने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को निर्वाचन विभाग कार्यालय में बैठक के दौरान मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को इसे लेकर निर्देश दिए हैं। राजनीतिक दलों को प्रदेश में मतदान बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों एवं और वीवीपैट के उपयोग और सुरक्षा मतदान केंद्रों की स्थापना और मतदान प्रक्रिया मतदान कर्मियों की तैनाती एवम् प्रशिक्षण की जानकारी दी गई है।राजनीतिक दलों व प्रतिनिधियों को बताया कि चुनाव के प्रत्याशी 95 लाख तक खर्च कर सकेंगे। और हर खर्च का पूरा ब्यौरा रखना होगा नामांकन के समय में प्रत्याशियों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट की भी जानकारी देनी होगी।
चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों की भी जानकारी दी गई मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि चुनाव को स्वतंत्र निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करवाने के लिए राजनीतिक दलों के बीच सहमति बनाने के उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया।
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो





