
खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो
21 मार्च 2024

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस में अभी भी सब कुछ सही नहीं हुआ है। मनभेद फिर सामने आ गए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बुधवार को सरकार बचाने का तर्क देकर कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का मामला उठाकर अपनों को घेर दिया है। पार्टी हाईकमान के मानमनोव्वल के बाद भी प्रतिभा सिंह के तेवर नरम नहीं हुए हैं। प्रतिभा सिंह के बदले रुख ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान को पसोपेश में डाल दिया है। वर्ष 2021 में जयराम सरकार के समय मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव जीतने वाली प्रतिभा सिंह के अब चुनाव मैदान से पीछे हटने के एलान से मंडी में राजनीतिक समीकरण भी बदल गए हैं।





