ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी

ख़बर अभी अभी दिल्ली  ब्यूरो

11 जून  2024

केंद्र में एनडीए सरकार के गठन के बाद अब सबकी नजर ओडिशा पर टिक गई है. ओडिशा के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए आज बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी जिसके अगले दिन नयी सरकार शपथ लेगी. सबके मन में सवाल आ रहा है कि अब प्रदेश का सीएम बीजेपी किसे बनाएगी, ऐसा इसलिए क्योंकि सूबे के वरिष्ठ सांसद धर्मेंद्र प्रधान को केंद्र सरकार में मंत्री नियुक्त किया गया है. इसके बाद उनके राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनने की संभावना क्षीण नजर आ रही है. अब सबकी नजरें ब्रजराजनगर क्षेत्र से विधायक सुरेश पुजारी पर हैं, जो सोमवार को ही दिल्ली से लौटे हैं.बीजेपी के ओडिशा प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर की ओर से जानकारी दी गई है कि, पार्टी विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी और नयी सरकार 12 जून को शपथ ले लेगी. नवनिर्वाचित विधायक सुरेश पुजारी सोमवार को नयी दिल्ली से लौटे और मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पर्यवेक्षकों राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ नेतागण विधायकों के साथ सीएम के नाम पर चर्चा करने वाले हैं. यहां चर्चा कर दें कि सुरेश पुजारी के अलावा, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल, के. वी. सिंह एवं मोहन माझी भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं….

 

Share the news