
ख़बर अभी अभी बिलासपुर ब्यूरो
03 जुलाई 2024
ग्राम पंचायत धौनकोठी के उप प्रधान ब्रह्मानंद शर्मा की अगुवाई में ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसपी बिलासपुर विवेक चहल को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि धौनकोठी गांव की एक विवाहिता गत रविवार शाम को अचानक घर से लापता हो गई थी।लापता हुई महिला को उसके स्वजनों ने अपने स्तर पर ढूंडने का प्रयास किया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला पाया। जिस पर स्वजनों ने सोमवार को पुलिस थाना बरमाणा में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।बावजूद इसके पुलिस प्रशासन अभी तक महिला का सुराग नहीं लगा पाया है।मांग की है कि विवाहिता काे ढूंडने के लिए उसके मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस किया जाए।लापता महिला के पति रविंद्र कुमार ने कहा है कि यदि उसके साथ किसी प्रकार की कोई घटना घटित होती है तो इसकी सारी जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन की होगी। तर्क दिया कि उन्होंने समय पर पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी। इस अवसर पर बीडीसी सपना सहित अन्य भी मौजूद रहे।





