
#खबर अभी अभी भुंतर ब्यूरो*
4 जुलाई 2024
नवचेतना स्पेशल स्कूल कुल्लू के सचिव शेरू राम और ओलंपिक के स्पेशल कोच प्रभु ने जानकारी देते हुऐ बताया कि नवचेतना स्कूल कुल्लू सरवरी बाजार में कल 5 जुलाई मैडिकल कैंप लगेगा। जिसमें स्कूल के विशेष बच्चों का निशुल्क कैंप किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चेयरपर्सन डॉ. मल्लिका नड्डा नेशनल चेयरपर्सन स्पेशल ओलंपिक के नेतृत्व में मेडिकल यह कैंप 5 जुलाई को 11:30 शूरू किया जायेगा।
कार्यक्रम के मुख्यतिथि नकुल खुल्लर उत्कृष्ट पुरस्कार विजेता एवं निदेशक ताज बारागढ़ रिसॉर्ट एंड स्पा एचपीसीएल स्लैक्सन होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप बागवान गुनाल खुल्लर, एडवोकेट राणा व ज्ञान चंद उपास्थित होंगे। मेडिकल कैंप में चेकअप के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के डॉक्टर की टीम उपस्थित होगी। डॉ. दीपशिखा ईएनटी विशेषज्ञ, डॉ. रिचा शर्मा नेत्र विशेषज्ञ, अमित कुमार फार्मेसी अधिकारी, डॉ. प्रिया फिजियोथेरेपिस्ट सेवाएं देंगे।





