
# ख़बर अभी अबी सोलन ब्यूरो*
7 अगस्त 2024
कुनिहार(सोलन)। विद्युत उपमंडल कुनिहार के तहत आने वाले सभी उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है। कुनिहार (जाबल जमरोट) से निकलने वाले सायरी फीडर के रखरखाव, सब स्टेशन सायरी और जाबल जमरोट से सायरी लाइन पर आने वाले पेड़ों, टहनियों की कटाई-छंटाई के कारण 8 अगस्त को बिजली बंद रहेगी।
विद्युत उपमंडल कुनिहार के सहायक अभियंता ई. मोहिंदर सिंह चौधरी ने बताया कि इस दौरान प्रातः 9:00 से शाम 5:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इसमें खंड सायरी के तहत आने वाले क्षेत्रों शारडाघाट, बांजणी, कुम्हेली, प्लास्टा, शलाह, काकड़ा, सतरोल, ममलीग, जाखड़िया बशील, बकेशु, बेहली, चनौर, चपला, सेरीघाट, खनोल, टिक्कर, कल्हा, सायरी, कांशीपट्टा, लल्याणा, कुफ्टू कनेअर, सेरैर, रुगडा खजरी, बनगढ़, कुफ्टू आदि क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यदि किसी कारणवश शटडाउन के दिन कार्य नहीं हो पाता है तो अगले दिन ही कार्य किया जाएगा। उन्होंने प्रभावित उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।





