विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा कार्यालय में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को समाधान के आदेश

# खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

12 अगस्त 2024

 

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बंगाणा कार्यालय में जनसमस्याओं को सुना और अधिकारियों को जल्द सभी समस्याओं के समाधान करने के आदेश दिए। विधायक विवेक शर्मा ने उपमंडल बंगाणा अधिकारियों को भी आदेश दिए कि बरसात के मौसम में सभी अधिकारी फील्ड में जाकर जनता की समस्याओं को देखें और अगर भारी बरसात में कुटलैहड़ विस क्षेत्र के किसी परिवार को कोई समस्या उत्पन होती हैं तो तत्काल उनकी समस्या का समाधान हो। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष भी आपदा आने पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र में दर्जनों परिवारों का भारी नुकसान हुआ था। शर्मा ने कहा कि बीते रविवार को भारी वारिश के कारण कुटलैहड़ के मेरे परिवार के कुछ परिवारों का नुकसान भी हुआ है और हम ने सूचना मिलते ही मौके पर जाकर नुकसान को देखा और उनके नुकसान की रिपोर्ट बनाने के अधिकारियों को आदेश दिए हैं, ताकि उन पीड़ित परिवारों के नुकसान की भरपाई हो सके।  विवेक शर्मा ने कहा कि कुटलैहड़ में पानी की सप्लाई को सुचारू रूप देने के लिए हमने चार पेयजल योजनाओं का एक प्रारूप तैयार किया है और करोड़ों की धनराशि उन पेयजल योजनाओं पर खर्च होगी। वैसे ही हमने स्वास्थ्य सुविधाओं पर बल देते हुए बंगाणा के सिविल अस्पताल और थाना कला में स्टाफ एवं एंबुलेंस मुहैया करवाने जा रहे हैं। इस मौके पर एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, तहसीलदार अमित, खंड बिकास अधिकारी सुशील कुमार,एसडीओ विद्युत विभाग उदित, जल शक्ति विभाग के अधिकारी कृषि विभाग अधिकारी सतपाल धीमान, थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय , कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा के अलावा पार्टी कार्यकर्ता एवं अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Share the news