
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन
21 अगस्त,24
बाहरा विश्वविद्यालय शिमला हिल्स में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया है। इसके बाद अलग-अलग स्कूलों के छात्रों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। विश्वविद्यालय के चांसलर गुरविंदर सिंह बाहरा ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया की विश्वविद्यालय के छात्रों को रोजगार क्षमता बढ़ाने के लिए नए युग के पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। बाहरा विश्वविद्यालय प्रदेश का उत्तम विश्वविद्यालय होने के साथ -साथ,आकर्षक छात्रवृत्ति योजनाएं, बहुआयामी कंपनियों में छात्रों की प्लेसमेंट और अत्याधुनिक सुविधा भी छात्रों को प्रदान करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि बाहरा विश्वविद्यालय शिक्षा में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रतीक है और विश्वविद्यालय में लगभग पूरे देश भर से फैकल्टी उपलब्ध है।
डायरेक्टर जनरल बाहरा विश्वविद्यालय प्रोफेसर आर एम भगत ने सभी छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और बताया कि विश्वविद्यालय के अध्यापकों के लिए समय-समय पर कार्यशालाएं भी आयोजित की जाती है ताकि अध्यापकों का भी विकास होता रहे।
बाहरा विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर सतवीर सिंह सहगल ने बताया कि विश्वविद्यालय से पास आउट होने वाले छात्रों की प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए बेहतरिन श्रेष्ठ कंपनियों के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय नए जमाने के अनूठे कार्यक्रमों से श्रेष्ठ कंपनियों में उत्तम प्लेसमेंट, प्रतिभावान और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति के साथ शिक्षा जगत के लिए एक उच्च शिक्षण संस्थान बनाया है।





