
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
21 सितम्बर 2024
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा कोटली द्वारा कोटली के बगी तुंगल में डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर जगदेव कुमार प्रबंधक, शाखा कोटली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस शिविर में लोगों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं एनआरएलएम, एसएचजी, केसीसी,हाउस लोन, व्हीकल लोन की जानकारी दी गई।
वहीं सरकार द्वारा चलाई जा रहीं पीएमजेजेबीवाई, पीएमएसबीवाई, व एपीवाई योजनाओं के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ इन योजनाओं के तहत खाते भी खोले गए। इस मौके पर लोगों को एटीएम, यूपीआई, नेट बैंकिंग के बारे में भी जागरूक किया गया था लोगों से ऑनलाइन फ्रॉड से बचने की अपील की गयी





