
राजगढ़ सिरमौर
अखिल भारतीय कांग्रेस अब अपने संगठन में समाज के सभी वर्गों को समाहित करने और उन्हें संगठन से जोड़ने के लिए संगठन सृजन अभियान चला रही है। इसी कड़ी में इसमें अखिल कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक हर विधानसभा क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं व् नेताओं से इस विषय पर मंथन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक बी पी सिंह राजगढ़ पहुंचे और यहां स्थानीय नेताओ व कार्यकर्ताओं से चर्चा की। और आने वाले समय के लिए संगठन को और मजबूत करने पर विस्तार से एक कार्य योजना तैयार की ताकि आने वाले समय में संगठन को पच्छाद में और मजबूत किया जा सके
इस अवसर पर एक प्रेस कांफ्रेंस को सम्बोधित करते हुए बी पी सिंह ने बताया कि पार्टी एक संगठन सृजन अभियान इन दिनों चल रहा है जिसके तहत उन कार्यकर्ताओं व् समाज के वर्गों को संगठन से जोड़ना व् उन्हें पार्टी में उचित स्थान प्रदान करना है। कांग्रेस एक बड़ा संगठन है और इसे और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह अभियान छेड़ा गया है। संगठन में एस सी, महिला ,युवा वर्ग ,ओ बी सी ,आदि अन्य सभी समाज के को और अधिक संगठन में स्थान देने के लिए यह कार्यक्रम चला हुआ है और साथ समाज के ने वर्गों को भी पार्टी के संगठन से जोड़ने हेतु कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहां की अगर संगठन व पार्टी जब मजबूत होगा तभी सरकार मजबूत होगी तभी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाएं आम जन मानस तक पहुंचेगी । इसके साथ साथ संगठन को मजबूत बनाना व पदाधिकारियों के उत्तरदायित्व सुनिश्चित करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है । उनका कहना था कि संगठन सृजन अभियान को आरंभ करने का पार्टी हाईकमान की अहमदाबाद की बेठक में लिया गया था । ताकि सबकी सहमति से एक निश्चित समय अवधि के भीतर जिला अध्यक्ष का चयन हो और जिला अध्यक्ष के कार्य को भी समय समय पर निगरानी करना





