थुनाग मिनी सचिवालय में अग्नि सुरक्षा को लेकर मॉक ड्रिल आयोजित

थुनाग,
— मिनी सचिवालय थुनाग परिसर में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा को लेकर एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों व आम लोगों को आग लगने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों के प्रति जागरूक करना था।

मॉक ड्रिल का संचालन कुलदीप राणा, सब फायर ऑफिसर थुनाग द्वारा अन्य अग्निशमन अधिकारियों और स्वयंसेवकों के सहयोग से किया गया। इस दौरान आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार कर सुरक्षित निकासी, अग्निशमन यंत्रों के उपयोग तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में संजीत शर्मा (एचपीएएस), सब डिविजनल ऑफिसर (सी), अर्जुन सिंह परमार, नायब तहसीलदार थुनाग सहित मिनी सचिवालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की मॉक ड्रिल से आपातकालीन परिस्थितियों में घबराहट कम होती है और समय रहते प्रभावी कार्रवाई संभव हो पाती है। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।

Share the news