महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल मैदान ढालपुर में कार्यक्रम का आयोजन

कुल्लू –
महिला दिवस के उपलक्ष्य में खेल मैदान ढालपुर में शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कुल्लू के सौजन्य से युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सहयोग से महिलाओं की खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आभा चौहान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने खेलों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रस्सा-कस्सी, मटका फोड़, थ्री लैग रेस, बालीबाॅल, बास्केटबाॅल, बाॅक्सिंग की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता में परमेश्वरी महिला मंडल प्रथम स्थान पर रहे व टीम रोपरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लैग रेस में प्रेम लता व रीना गांव रोपड़ी ने प्रथम स्थान हासिल किया और ओमा व कमला गांव खारका दूसरे स्थान पर रही। मटका फोड़ प्रतियोगिता में भावना आंगनवाड़ी सहायका वृत भुंतर-1 ने प्रथम स्थान अर्जित किया। 1500 मीटर रेस में साक्षी प्रथम, पलक ठाकुर द्वितीय व अंजनी तृतीय स्थान पर रही। इसके अतिरिक्त बॉक्सिंग 44 केजी प्रतियोगिता में रिधम प्रथम, मुस्कान द्वितीय व बॉक्सिंग 60 केजी प्रतियोगिता में प्रथम मुस्कान, द्वितीय आश्चर्य रहे। वहीं बॉक्सिंग 77 केजी प्रतियोगिता में संस्कृत प्रथम व नीशु द्वितीय रहा। बॉक्सिंग 66 केजी प्रतियोगिता में प्रथम पल्लवी व महेश्वरी द्वितीय स्थान पर रही। वालीबाल प्रतियोगिता में प्रथम खेलो इंडिया वॉलीबॉल स्मॉल सेंटर कुल्लू, द्वितीय हैकु गल्र्ज रहे। वरिष्ठ नागरिकों की मटका फोड़ प्रतियोगिता में रेवती देवी गांव भल्याणी ने प्रथम स्थान अर्जित किया। विजेता प्रतिभागियों को 8 मार्च महिला दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा….

Share the news