
कुल्लू।
उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा कुल्लू डॉ. सुनील ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि निदेशालय स्कूल शिक्षा, हिमाचल प्रदेश के निर्देशानुसार एलडीआर (LDR) परीक्षा में सफल एसएमसी (SMC) शिक्षकों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया टीजीटी (हिंदी), टीजीटी (संस्कृत) तथा ड्राइंग मास्टर के पदों के लिए आयोजित की जा रही है। 27 मार्च को टीजीटी (हिंदी) और टीजीटी (संस्कृत) तथा 28 मार्च 2026 को ड्राइंग मास्टर के अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। यह कार्य उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा, कुल्लू के कार्यालय में प्रातः 10:00 बजे से शुरू होगा।
सभी संबंधित अभ्यर्थियों को अपने साथ मूल शैक्षणिक एवं व्यावसायिक प्रमाणपत्रों सहित एक पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य होगा।
टीजीटी (हिंदी/संस्कृत) अभ्यर्थियों को मैट्रिक, 10+2, बीए/एमए की अंकतालिकाएं व डिग्री, बीएड (कंसोलिडेटेड मार्कशीट), टेट (TET) प्रमाण पत्र, एसएमसी नियुक्ति आदेश, एलडीआर आवेदन पत्र व एडमिट कार्ड, डीडीएसई द्वारा सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र, कार्य एवं आचरण प्रमाण पत्र तथा हिमाचली बोनाफाइड प्रस्तुत करना होगा।
वहीं ड्राइंग मास्टर अभ्यर्थियों को मैट्रिक, 10+2, संबंधित डिग्री/डिप्लोमा, एसएमसी नियुक्ति आदेश, एलडीआर आवेदन पत्र, एडमिट कार्ड, सत्यापित अनुभव प्रमाण पत्र एवं हिमाचली बोनाफाइड साथ लाना अनिवार्य है।
उप निदेशक ने स्पष्ट किया कि टीजीटी (हिंदी/संस्कृत) के लिए बीएड, टेट और एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं, जबकि ड्राइंग मास्टर के लिए एसएमसी अनुभव प्रमाण पत्र जरूरी है। आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में किसी भी अभ्यर्थी को पात्र नहीं माना जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि निर्धारित समय पर उपस्थित न होने की स्थिति में अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होगा।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट: सुशांत शर्मा





