दिल्ली में हिमाचल की प्रतिभा का सम्मान, सुरुचि शर्मा की पुस्तक को BJP केंद्रीय कार्यालय की लाइब्रेरी में मिला स्थान

राजधानी दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय की लाइब्रेरी में सुजानपुर की लेखिका सुरुचि शर्मा की पुस्तक को स्थान मिलना एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से आज तक का सफर’ विषय पर आधारित इस पुस्तक को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।

इस अवसर पर सुरुचि शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि अपनी पुस्तक को भाजपा केंद्रीय कार्यालय की लाइब्रेरी में देखना उनके लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उन्हें भविष्य में और बेहतर लेखन के लिए प्रेरित करेगी।

पुस्तक में नरेंद्र मोदी के जीवन के विभिन्न पहलुओं—बचपन, संघर्ष, विचारधारा और प्रधानमंत्री बनने तक के सफर—का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह पुस्तक विशेष रूप से युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

भाजपा केंद्रीय कार्यालय की लाइब्रेरी में इस पुस्तक को स्थान मिलना न केवल लेखक के लिए बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के लिए भी गर्व का विषय है। इससे प्रदेश की साहित्यिक प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिली है।

Share the news