जीनियस ग्लोबल स्कूल में कैबिनेट चुनाव संपन्न -45 उम्मीदवार चुनावी समर में, 130 बच्चों ने किया मतदान

सोलन
शहर के आनंद विहार स्थित जीनियस ग्लोबल स्कूल में स्कूल कैबिनेट चुनाव 2026 का आयोजन रोमांचक अंदाज में हुआ। चुनाव सुबह 10 बजे शुरू होकर 12 बजे तक चले। बच्चों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह रहा। हर कोई लाइन में खड़ा होकर अपने पसंदीदा उम्मीदवार के लिए वोट डालने के लिए बेताब नजर आया। कुछ छात्र पहली बार मतदान कर रहे थे। इस दौरान उंगली पर स्याही का निशान लगाने की उनकी खुशी और उत्साह देखने लायक था। स्कूल मैनेजमेंट के अनुसार इस बार कुल 45 उम्मीदवार मैदान में है।अलग-अलग वर्गों और पदों के लिए छात्रों ने अपने-अपने वर्ग के पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन किया।इस बार कुल 130 छात्रों ने वोटिंग में हिस्सा लिया और मतदान प्रतिशत लगभग 98 फीसदी रहा। जो अपने आप में रिकॉर्ड जैसा रहा। चुनाव में स्कूल कैप्टन और असिस्टेंट कैप्टन, डिसिप्लिन कैप्टन और असिस्टेंट, एक्टिविटी कैप्टन और असिस्टेंट, तथा स्पोर्ट्स कैप्टन और असिस्टेंट के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला। छात्रों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों का चयन किया और लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरे दिल से भाग लिया। चुनाव पूरी तरह से सुनीयोजित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुए।
स्कूल एमडी नीति शर्मा ने बताया कि चुनाव से बच्चों में नेतृत्व करने की क्षमता, टीम में काम करने की आदत, जिम्मेदारी और अपनी चीज़ों पर ध्यान देने की भावना बढ़ी। उन्होंने सभी छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया की चुनावी नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे, जबकि इन्वेस्टिचर समारोह 16 या 17 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

Share the news