
करसोग
पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य चुनाव 2026 को स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खील में द्वितीय चरण का चुनावी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया।
पूर्वाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी (मतगणना) एवं खंड विकास अधिकारी विकासखंड चुराग यशवंत भारद्वाज ने की। इस दौरान नायब तहसीलदार बगशाड मेहर सिंह व पंचायत निरीक्षक अमरनाथ भी उपस्थित रहे।
चुनावी ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को मुख्य ट्रेनर चंद्रकांत शर्मा व दयंत शर्मा ने मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न चरणों की विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। द्वितीय चरण के इस चुनावी पूर्वाभ्यास में कुल 70 पीठासीन अधिकारी तथा 210 मतदान अधिकारी शामिल रहे।
मास्टर ट्रेनर चंद्रकांत शर्मा ने मतदान कर्मियों को चुनाव संबंधी सभी आवश्यक प्रकियाओं की जानकारी प्रदान की।
जिसमें मतदान सामग्री का रखरखाव, मतदान केन्द्रों पर अपनाई जाने वाली सावधानियां, मतदाताओं की पहचान , चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों तथा मतदान समाप्ति के बाद अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया। जबकि छयाल सिंह ने वीडीएमएस के बारे पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।
खंड विकास अधिकारी यशवंत भारद्वाज ने बताया कि चुनाव सम्बन्धी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।





