भुंतर में हनीट्रैप का मामला, महिला और पति पर ब्लैकमेल कर 7-8 लाख वसूलने का आरोप

कुल्लू,
भुंतर थाना में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। गोविंद सिंह पुत्र रोशन लाल, निवासी गांव मढ़धन, तहसील कुल्लू ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि एक महिला और उसके पति ने झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे 7-8 लाख रुपये जबरन वसूल लिए।

वहीं पुलिस ने BNS की धारा 308(6), 61(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share the news